आज के इस आर्टिकल PhonePe Account kaise banaye में हम आपको सिखाएँगे की फोन पे पर अकाउंट कैसे बनता है? या यूं कहे की फोनपे आईडी कैसे बनाए? हम सभी जानते है की फोन पे ऑनलाइन पेमेंट करने वाले लोकप्रिय एप्स में से एक है। इस इंटरनेट के युग में ज़्यादातर लोग ऑनलाइन ट्रांजेकश्न के लिए फोन पे का इस्तेमाल करना चाहते है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है जो इसका इस्तेमाल करने से डरते है और उन्हे नहीं पता की फोन पे अकाउंट कैसे बनाएं।
आज के समय में आपको फोन पे का यूज करना आना चाहिए। क्योंकि इससे आप अपने छोटे-बड़े कामो जैसे कि- Mobile recharge, Bill Pay, पैसे ट्रान्सफर आदि सभी को बड़ी सरलता के साथ घर बैठे कर सकते है।
अब अगर आपको नहीं पता की फोनपे का अकाउंट कैसे बनाया जाता है तो यह लेख आपकी बहुत मदद करने वाला है। क्योंकि इसमे हमने फोन पे पर अकाउंट बनाने की जानकारी बिलकुल आसान शब्दो में लिखी है। इसलिए आप आर्टिकल को पूरा पढ़े।
जरूर पढ़ें : पेटीएम अकाउंट कैसे बंद करें
Phone pe क्या है
बहुत से लोगो को पता होगा की Phone pe kya hai. लेकिन फिर भी फोन पे पर अकाउंट बनाने से पहले मैं आपको फोन पे की बारे में थोड़ी जानकारी बताउगा। क्योंकि बहुत से यूजर ऐसे है जिनहे नहीं पता की फोन पे क्या है?
Phone pe ऑनलाइन पेमेंट करने वाली कंपनी/एप है। यह एक UPI बेस्ड कंपनी है। इसमे UPI केई जरिये ऑनलाइन पेमेंट होती है। Phonepe एप की मदद से आप ऑनलाइन पैसे ट्रान्सफर, ऑनलाइन बिल भरना, क्यूआर कोड स्कैन करके पैसे भेजना, मोबाइल/डीटीएच रीचार्ज करना आदि सभी काम कर सकते है।
यह भी देखे- यूपीआई पिन कैसे रिसेट करें
फोनपे अकाउंट कैसे बनाए – How to Create Phonepe Account in Hindi
मेरे बताए नीचे स्टेप्स को फॉलो करके आप बड़ी आसानी से Phone ki ID या अकाउंट बना सकते है। तो चलिये जानते है फोन पे अकाउंट कैसे बनाए के स्टेप-
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में Phonepe को गूगल प्ले स्टोर से install कर लेना है।
- अब आप फोन पे एप को ओपन करेंगे तो सबसे पहले आपको मोबाइल नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा। उसमे अपने नंबर दर्ज कर दें।
Note:- ध्यान रखे की आपको वही नंबर दर्ज करना है जो आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।
- अब आपके द्वारा दर्ज किए मोबाइल नंबर पर otp आएगा। उसे दिये स्थान में भरकर सबमिट कर दें।
- अब आपका फोनपे ओपन हो जाएगा। अब इसे यूज करने के लिए इसमे आपका बैंक अकाउंट एड करना होगा।
- बैंक अकाउंट एड करने के लिए प्रोफ़ाइल में दिये Add Bank Account पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना बैंक सिलैक्ट कर लेना है। जिसमे आपका अकाउंट है।
- अब फोनपे चेक करेगा की आपका जिस मोबाइल नंबर से लॉगिन किया है उस नंबर से जुड़ा बैंक अकाउंट है या नहीं। अगर डीटेल सही हुई तो आपके बैंक अकाउंट डीटेल शो हो जाएगी।
- इसके बाद आपको अपना UPI Pin सेट करना है। इसके लिए Set Bhim UPI Pin पर क्लिक करें।
- अब आपको अपने एटीएम कार्ड के लास्ट 6 अंक लगाकर Expiry डेट डालनी है।
- आपके द्वारा दर्ज डीटेल कन्फ़र्म होने के बाद आपके पास एक ओर OTP आएगा। आपको इसको एंटर करना है।
- इसके बाद अपने ATM पिन को दर्ज करना है। और इसके बाद अपना यूपीआई पिन एंटर कर दें। अब आपका फोनपे अकाउंट पूरी तरह से बनकर तैयार है।
यह भी देखे- गूगल पे से बैंक अकाउंट कैसे जोड़े
Phonepe KYC कैसे करें
फोन पे से बैंक अकाउंट एड करने के बाद KYC करनी बहुत जरूरी है। तो चलिये जानते है फोन पे केवाईसी कैसे करें-
- केवाईसी करने के लिए सबसे पहले आपको फोन पे को ओपन करना है।
- अब आपको phone pe प्रोफ़ाइल पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आगे आपकी फोन पे अकाउंट की डीटेल आएगी। आपको नीचे स्क्रोल करके Verify करना है।
- अब आपको फोन पे केवाईसी के बेनीफिट क्या है की डीटेल मिलेगी। आपको नीचे दिये Complete KYC पर क्लिक करना है।
- आप केवाईसी करने के लिए Pan card, Voter card, Driving license, जैसे कई डॉक्युमेंट्स के ऑप्शन मिलते है। आपके पास जो भी डॉकयुमेंट है उसको सिलैक्ट कर लें।
- अब अपने डॉकयुमेंट के डीटेल भर दें। डीटेल भरने के बाद verify पर क्लिक कर दें।
इस तरह आपका केवाईसी करने का प्रोसेस पूरा हो जाता है।
जरूर पढ़ें : फोन पे से रिचार्ज कैसे करें पूरा प्रोसैस
फोन पे से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ
Phone pe किस देश की कंपनी है?
फोन पे एक भारतीय ऑनलाइन पेमेंट करने वाली कंपनी है।
Phonepe का मालिक कौन है?
फोन पे को तीन लोगो (समीर निगम, राहुल चारी, बुर्जिन इंजीनियर) ने मिलकर बनायाहै। समीर निगम कंपनी के CEO है और राहुल चारी CTO है।
फोन पे से एक बार में कितने पैसे भेजे (ट्रान्सफर) किए जा सकते है?
फोन पे से पैसे ट्रान्सफर करने की लिमिट 1 लाख रुपये है।
जरूर पढ़ें : एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे कैसे ट्रांसफर करें
निष्कर्ष –
इस लेख में आपको PhonePe Account Kaise Banaye से जुड़ी जानकारी बहुत अच्छे से Explain की गई है। आप इस लेख को को पढ़कर जान गए होंगे की Phone pe account कैसे बनता है।
हमे आशा है की आपको जानकारी समझ आई है। अब आप भी आसानी से फोन पे पर अकाउंट बनाकर फोन पे का यूज कर सकते है। यदि आपको कोई डाउट हो तो हमें कमेंट करके पूछ सकते है।
धन्यवाद
जरूर पढ़ें : फोन पे से गैस सिलेंडर कैसे बुक करें