Cartoon Video Banane Wala Apps | सबसे बढ़िया कार्टून वीडियो बनाने वाला ऐप

दोस्तो आजकल यूट्यूब जैसे विडियो प्लैटफ़ार्म पर कार्टून विडियो का बहुत ही ज्यादा क्रेज़ है। काफी सारे यूट्यूब चैनल कार्टून विडियो बनाकर अच्छे मिलियन में व्यू लाते है/ इसे देखकर काफी सारे नयें यूट्यूबर भी कार्टून विडियो बनाने की सोचते है परंतु अधिकतर को कार्टून वीडियो बनाने वाले एप्स की ज्यादा जानकारी नहीं होती है। आज मैं आपको इस आर्टिक्ल में कुछ सबसे बढ़िया cartoon video banane wala apps की जानकारी देने वाला हूँ।

आप इन cartoon banane wala app को download करके बड़ी आसानी से अपने मोबाइल फोन में यां लैपटॉप में कार्टून विडियो बना पाएंगे। इन कार्टून वीडियो बनाने वाले एप्स को आप अपने मोबाइल फोन में ही बड़ी आसानी से ऑपरेट करके अच्छी विडियो तैयार कर सकते है।

वैसे तो आपको हजारों कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प मिल जाएंगे परंतु ज़्यादातर एप्प में अच्छे फीचर नहीं होते। हमने इस लिस्ट में काफी सारे पॉपुलर कार्टून विडियो बनाने के एप्प को इस्तेमाल करके देखा तथा उनमें जो सबसे बढ़िया एप्प है उनके बारे में आपको बताएँगे।

जरूर पढ़ें : रिंगटोन कैसे डाउनलोड करें

सबसे बढ़िया कार्टून वीडियो बनाने वाले एप्स कौनसे है?

  1. Toontastic 3D :
  2. TweenCraft:
  3. Plotagon Story
  4. FlipaClip
  5. Make Joke Of Creator

Toontastic 3D :

गूगल की तरफ से Cartoon Video Banane Wala App Toontastic 3D तैयार किया गया है। इस एप्प की मदद से भी आप बड़ी आसानी से कोई भी 3डी के कैरक्टर की कार्टून विडियो को तैयार कर सकते है। इस एप्प की मदद से आप अपने हिसाब से कोई भी एनिमेशन कैरक्टर, कार्टून को बना सकते है। गूगल के एप्प का काफी अच्छा इंटरफ़ेस है जिस कारण यूजर को ऑपरेट करने में कोई दिक्कत नहीं होती है।

स्क्रीन पर आप उस कैरक्टर कार्टून को अपने हिसाब से चला सकते है उसके बॉडी पार्ट की मूवमेंट करा सकते है। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से 10 लाख से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा अधिकतर लोगों ने इन्स्टाल करने के बाद गूगल के इस कार्टून बनाने वाले एप्प को 4.2 स्टार की एक बहुत बढ़िया रेटिंग दी है।

जरूर पढ़ें : गूगल से गाना कैसे डाउनलोड करें

Toontastic 3D के फीचर –

  1. आप इसमें अपने हिसाब स कोई भी 3डी में कार्टून यां कैरक्टर को तैयार कर सकते है।
  2. इसका इंटरफ़ेस यूजर फ्रेंडली है।
  3. आप अपने आप के एनिमेशन को इसमें तैयार करके विडियो में इस्तेमाल कर सकते है।
  4. आप अपनी तैयार की हुई विडियो को अलग अलग फॉर्मेट में एक्सपोर्ट करके सेव कर सकते है।

Download Toontastic 3D

TweenCraft: Cartoon video maker animation app –

इस कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प की लिस्ट में दूसरे नंबर पर TweenCraft: Cartoon video maker animation app का नाम शामिल है। यह एप्प गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है जहां से आप इसे इन्स्टाल करके इस्तेमाल कर सकते है। इस एप्प की मदद से आप अपने मोबाइल फोन के अंदर एनिमेशन विडियो को तैयार कर सकते है।

इस एप्प में आप किसी भी कैरेक्टर को सिलैक्ट करके अपनी वॉइस में यां किसी वॉइसओवर की आवाज में डायलोग को रेकॉर्ड करके लगा सकते है। इसके बाद आपने फिंगर मोवमेंट की मदद से उस कार्टून को एनिमेशन के रूप में बना सकते है। आप इस कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प के इस्तेमाल से छोटी छोटी एनिमेशन मूवीस यां शॉर्ट फिल्म आसानी से तैयार कर सकते है।

81 एमबी के इस एप्प को TweenCraft नाम की कंपनी ने तैयार किया है। अब तक इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर पर लगभग 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने इन्स्टाल कर लिया है। इसके अलावा इस एप्प को 40 हजार से भी ज्यादा यूजर ने 4.2 स्टार की एक अच्छी रेटिंग भी दी है।

जरूर पढ़ें : फ्री वाला हॉटस्टार कैसे डाउनलोड करें

TweenCraft App के फीचर –

इस cartoon video banane wala apps में आपको अनेक ऐसे फीचर मिलते है जो आपको ज़्यादातर फ्री कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प में नहीं मिल पाते है।

प्रीमेड बैकग्राउंड और कैरक्टर – इस एप्प में आपको पहले से तैयार किए हुए काफी सारे कैरक्टर मिलते है इसके अलावा बैकग्राउंड भी मिल जाते है। इनका इस्तेमाल करके आप अपनी बढ़िया कार्टून विडियो कम समय में बना सकते है।

  • कस्टोमाईज़ कैरक्टर – आप अपने हिसाब से किसी भी कैरक्टर के कपड़े, हैयरस्टाइलचंगे कर सकते है।
  • कार्टून की एनिमेशन – आप अपने कार्टून को अपने हिसाब से animate करवा सकते है। कार्टून के बॉडी पार्ट, एक्स्प्रेश्न और स्पीड को सेट कर सकते है।
  • डायलोग, वॉइसओवर रेकॉर्ड करके लगाना – आप अपनी कार्टून विडियो के अंदर वॉइसओवर का इस्तेमाल कर सकते है। इसकी मदद से आप कोई भी स्टोरी, जोक को अपनी वॉइस में रेकॉर्ड करके कार्टून पर सेट कर सकते है।
  • VFX AND AFX का इस्तेमाल – आप अपनी विडियो और ऑडियो दोनों में इस एप्प में मौजूद इफैक्ट का इस्तेमाल करके उसे काफी शानदार बना सकते है। आप कार्टून विडियो में किस भी प्रकार की इमेज यां गिफ फ़ाइल का इस्तेमाल करना चाहते है तो कर सकते है।

Download TweenCraft

Plotagon Story :

Plotagon Story भी कार्टून विडियो बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाले एप्प में सबसे बढ़िया एप्प है। इस एप्प की मदद से आप कोई भी कार्टून कैरक्टर, एक्टर और विडियो को तैयार कर सकते है। Plotagon Story एप्प का इंटरफ़ेस काफी ज्यादा सिंपल है जिस कारण आप इसकी मदद से आसानी से कोई भी कार्टून विडियो को बना पाएंगे।

यह एप्प आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने अब तक इन्स्टाल कर लिया है। इसके अलावा 42 हजार प्लस लोगों ने 3.9 स्टार की रेटिंग के साथ काफी अच्छे रिवियू दिये है।

जरूर पढ़ें : Youtube Shorts Video Viral Kaise Kare

Plotagon Story एप्प के फीचर :

Plotagon Story कार्टून वीडियो बनाने वाला ऐप के अंदर आपको कुछ फीचर बहुत बढ़िया मिलते है जिनमे प्रमुख :-

  • आप अपनी पसंद का कार्टून कैरक्टर तैयार कर सकते है उसे अपने हिसाब से कस्टोमाईज़ कर सकते है।
  • आप अपनी रेकॉर्ड की हुई वॉइस ओवर का कार्टून विडियो में इस्तेमाल कर सकते है।
  • विडियो के अंदर साउंड इफैक्ट और विडियो के अंदर वीएफ़एक्स का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • एप्प में काफी सारे प्रीमैड इफैक्ट आपको मिल जाते है जिनहे फ्री में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आप इस एप्प पर तैयार की हुई कार्टून विडियो को अनेक सोश्ल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक पर प्लैटफ़ार्म पर डाइरैक्ट शेयर कर सकते है।

Download Plotagon Story

FlipaClip :

इसके बाद में अगला नंबर FlipaClip एप्प का आता है। Visual Blasters LLC नाम की कंपनी के द्वारा डिवैलप किया गया यह कार्टून वीडियो बनाने वाला ऐप भी मोबाइल फोन में कार्टून विडियो बनाने के लिए काफी बढ़िया है।

इस एप्प के अंदर आप फ्रेम बाइ फ्रेम किसी भी प्रकार की विडियो को क्रिएट कर सकते है। इस एप्प में कार्टून तैयार करने, मूवीस एनिमेशन को आसानी से तैयार किया जा सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्प को कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प में एडिटर चॉइस में शामिल किया गया है।

इस एप्प में आप फोटो को ड्रॉ करके उसे एनिमेशन में तैयार कर सकते है। इस एप्प का साइज़ 68 एमबी का है और 10 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से इस एप्प को अपने मोबाइल में इन्स्टाल किया है। 5 लाख से भी अधिक लोगों ने इस एप्प को 4.4 स्टार की एक शानदार रिवियू के साथ में रेटिंग भी दी है। यही से आप इस Cartoon Video Banane Wala App की पॉपुलरिटी का अंदाजा लगा सकते है।

जरूर पढ़ें : गेम ऐप्स डाउनलोड करने की साइट

FlipaClip App के फीचर –

  • ANIMATION LAYERS : आप एनिमेशन को तैयार करते समय इस एप्प में अलग अलग लेयर का इस्तेमाल कर सकते है। जिससे विडियो के अंदर हर एक पार्ट एक दूसरे से कन्नेक्टेड नजर आते है।
  • ART DRAWING TOOLS : इस टूल की मदद से आप अपने हिसाब से किसी भी कैरक्टर, कार्टून को ड्रॉ कर सकते है।
  • ऑडियो के साथ में विडियो क्रिएट : आप अपनी एनिमेशन विडियो यां कार्टून विडियो में वॉइस ओवर की ऑडियो का इस्तेमाल कर सकते है।

Download FlipaClip

Make Joke Of Creator

TBS Groups की तरफ से विडियो तैयार किया गया यह कार्टून बनाने वाला एप्प भी मोबाइल यूजर के लिए काफी बढ़िया एप्प है। इस एप्प की मदद से आप एनिमेटेड कार्टून डिज़ाइन कर सकते है। आप अपने हिसाब से इसमें कैरक्टर को जोड़कर कस्टोमाइज कर पाएंगे।

जरूर पढ़ें : अपना एयरटेल नंबर कैसे जाने

फीचर :

1. Add character

2. Add location

3. Customize character

4. Record video

5. Change character mood (Happy, Angary and Normal)

6. Watch recorded video

7. Share on social apps

Make Joke Of Creator

निष्कर्ष –

दोस्तो आज हमने आपके साथ गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद कुछ सबसे बढ़िया और पॉपुलर cartoon video banane wala apps के बारे में बताया है। आप भी कार्टून विडियो बनाने की सोच रहे है तो आप एकबार इन एप्प का इस्तेमाल जरूर करके देखें। इन एप्प में आपकी कार्टून विडियो काफी शानदार बनाने वाली है। इन एप्प में कौनसे फीचर आपको मिलेंगे इसकी जानकारी भी हमने आर्टिक्ल में शेयर करने की कोशिश की है, मुझे उम्मीद है आज का आर्टिक्ल आपको पसंद आया होगा। आर्टिक्ल को अपने दोस्तों के साथ में सोश्ल मीडिया पर शेयर करें और हमारे टेलीग्राम चैनल को जॉइन करना न भूलें।

जरूर पढ़ें : वोडाफोन का नंबर कैसे चेक करते हैं

https://youtu.be/fvpqkhLQDUE

FAQs

प्रश्न 1 : Cartoon Banane Wala App Download कैसे करें?

आपको ज़्यादातर मोबाइल फोन में कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प प्ले स्टोर पर मिल जाएंगे जहां से आप इन्हे इन्स्टाल कर सकते है। इसके अलावा आपको इंटरनेट पर अनेक वैबसाइट से काफी बढ़िया बढ़िया कार्टून विडियो बनाने वाले एप्प डाउनलोड करने के लिए मिल जाएंगे।

प्रश्न 2 : कार्टून विडियो बनाने के लिए लैपटॉप के लिए कौनसा एप्प बढ़िया है?

लैपटॉप में कार्टून विडियो बनाने के लिए Blender एक बहुत ही शानदार एप्प है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत बढ़िया बढ़िया कार्टून मूवीस, एनिमेशन बना सकते है।

जरूर पढ़ें : फेसबुक विडियो कैसे डाउनलोड करे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top