IIT Kya Hai जाने सारी जानकारी

कई छात्रों और उनके माता-पिता ने IIT के बारे में सुना है लेकिन उन्हें IIT क्या है और IIT में प्रवेश कैसे प्राप्त करें, इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है? तो, इस लेख के माध्यम से आपको IIT और उसके पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी।

IIT एक ऐसी जगह है जहां 10वीं पास करने वाले अधिकांश छात्रोंका का सपना होता है कि वह IIT में पढ़े। लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें परीक्षा पास करने और IIT में प्रवेश पाने के लिए उचित जानकारी और मार्गदर्शन नहीं मिलता । इसी कारन कई छात्र बारवी पास करने के बाद IIT के बारे में नहीं सोचते हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से उन्हें जानकारी मिलेगी कि IIT में प्रवेश पाने की प्रक्रिया क्या है और कौनसी परीक्षा देनी पड़ती है.

IIT क्या है? IIT Kya Hai?

IIT का फुल फॉर्म Indian Institute of Technology है । IIT भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध संस्थानों में से एक है। इस संस्थान के माध्यम से कई उच्च स्तरीय Scientist, Researcher, Technologist और Engineer सामने आते हैं।

भारत का पेहेला IIT संस्थान भारत सरकार द्वारा 1951 में खड़गपुर में स्थापित किया गया था। आज के समय में भारत में कुल 23 IIT संस्थान हैं जो भारत के विभिन्न राज्यों और जिलों में स्थित हैं। इस संस्थान में लाखों छात्र पढ़ते हैं।

इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत के लिए IIT का क्या मतलब है, भारतीय संविधान में 1961 में एक अलग IIT Act लागु किया गया था। इसके साथ IIT को National Importance के संस्थान का दर्जा भी प्राप्त है।

जब हम ENGINEERING की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारे दिमाग में IIT आता है क्योंकि यह प्रतिष्ठित संस्थान है और इस संस्थान के माध्यम से लाखों सक्षम और कुशल Engineer सामने आते हैं जो International Company जैसे की Google, Microsoft, Amazon आदि के साथ काम करते हैं।

IIT संस्थान Autonomous होते है अर्थात उनके नियम वह खुद बनाते है ।

आमतौर पर हम बारवी के बाद IIT में प्रवेश लेते हैं। इस संस्थान में प्रवेश लेने के लिए हमें प्रवेश परीक्षा देनी होती है और यह प्रवेश परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है।

जरूर पढ़ें : ऑनलाइन गेम खेल कर पैसे कमाए

History of IIT

भारत में पहला IIT संस्थान 1951 में IIT खड़गपुर के रूप में प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा स्थापित किया गया था।

Engineering में Research करना यह IIT का मुख्या उद्देश्य है. IIT दुनिया भर में अपनी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं, और दुनिया भर के अच्छे lecturer इस कॉलेज में छात्रों को ENGINEERING और इसकी बारीकियों के बारे में पढ़ाते हैं।

IIT कैसे करे 

IIT कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए छात्रों को सबसे पहले jee main देनी होती है । JEE MAIN क्लियर करने के बाद Top 2.5 लाख छात्र को Jee Advance देना होता है और फिर Top 1 लाख छात्रों को IIT कॉलेज में प्रवेश मिलता है ।

IIT कॉलेज में कई अलग-अलग कोर्स होते हैं जिन्हें Brach कहा जाता है। ये शाखाएं Civil ENGINEERING, Software ENGINEERING, Mechanical ENGINEERING आदि हैं।

IIT में उच्च Rank प्राप्त करने वाले ज्यादा तर छात्र B.Tech या फिर Software Engineering के लिए प्रवेश करते है . हलाकि काम Rank वाले छात्र Mechanical या फिर civil जाई शाखाओ में प्रवेश करते है।

जरूर पढ़ें : ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं

JEE Mains क्या है

JEE का फुल फॉर्म Joint Entrance Exam है। JEE Mains राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो BE और Btech courses के लिए IIT, NIT और CFTI जैसे कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आवश्यक है। 

2021 से JEE Mains परीक्षा NTA (National test agency) द्वारा वर्ष में 4 बार आयोजित की जाती है। ये परीक्षाएं फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में होती है। परीक्षा computer-based mode में आयोजित की जाती है। 

JEE Mains 13 भाषाओं में आयोजित की जाती है जो अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू हैं।

ध्यान दें कि JEE Mains परीक्षा पास करने से IIT में प्रवेश नहीं मिलता है क्योंकि IIT में जाने के लिए JEE Mains के बाद Jee advance परीक्षा पास करनी होती है।

JEE Mains में दो पेपर होते हैं, एक B.Tech में प्रवेश के लिए और दूसरा B.Arch में प्रवेश के लिए।

कही राज्यों में Engineering colleges में प्रवेश करने के लिए JEE mains महत्वपूर्ण होती है. इसी कारन College में प्रवेश करने से पहले इस बारेमे जानकारी जरूर ले.

जरूर पढ़ें : गूगल पर ईमेल आईडी कैसे बनाएं

JEE Advance kya hai

IIT में प्रवेश पाने के लिए आपको JEE Mains क्लियर करने के बाद JEE Advanced देना होगा।

JEE एडवांस परीक्षा हर साल सात IIT में से एक द्वारा आयोजित की जाती है जिसमें IIT खड़गपुर, IIT कानपुर, IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT गुवाहाटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर शामिल हैं। यह Joint Admission Board (JAB) की देखरेख में आयोजित की जाती है।

IIT की तैयारी कब से शुरू करें?

यदि आप वास्तव में IIT कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं तो अपनी तैयारी शुरू करने का सही समय 10 वीं के बाद है जब आपको 11 वीं कक्षा में प्रवेश मिलता है।

ज्यादातर छात्र जो IIT में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 10 वीं के बाद अपनी तैयारी शुरू करते हैं। वे 11वीं और बारवी की पढ़ाई के साथ IIT प्रवेश परीक्षा पास करने के लिए Coaching Institute मदद से पढाई करते है ।

जरूर पढ़ें : मोबाइल से डिलीट फोटो को कैसे रिकवर करे

IIT के लिए पात्रता

IIT में प्रवेश के लिए बारवी Science पास होना जरूरी है। बारवी कक्षा में Physics और Mathematics होना अनिवार्य है जबकि Chemistry या Biotechnology तीसरे विषय के रूप में ले सकते है । इसके साथ ही IIT में जाने के लिए बारवी में 75 Percent होना जरूरी है। हलाकि SC, ST इन जैसे आरक्षित जातियों के लिए Reservation भी मिल जाता है .

IIT JEE Main and Advanced तैयारी के लिए recommended पुस्तकें

Recommended Books for IIT JEE Physics

  • NCERT Physics – Class 11 and 12
  • Concepts of Physics (Vol 1 & 2) – H.C. Verma (Highly Recommended)
  • Understanding Physics Series (5 books) – D.C. Pandey
  • Problems in General Physics – I.E. Irodov (Arihant Publications)

Recommended Books for IIT JEE Mathematics

  • Course in Mathematics for IIT-JEE – Tata McGraw Hill
  • Mathematics for Class 11 and 12 – R.D. Sharma
  • Coordinate Geometry for IIT-JEE – S.K. Goyal
  • Differential Calculus for IIT-JEE – Amit Agarwal

Recommended Books for IIT JEE Chemistry

  • NCERT Chemistry – Class 11 and 12
  • Organic Chemistry and Inorganic Chemistry – O.P. Tandon
  • Organic Chemistry – Jagdamba Singh

IIT परीक्षा पैटर्न

यह सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। इस परीक्षा में Physics, Chemistry and Math’s से प्रश्न पूछे जाते हैं।

IIT परीक्षा का परीक्षा पैटर्न कुछ इस स्वरुप में होता है :

JEE Mains Exam PatternFor B.Tech / B.E.For B.ArchFor B.Planning
विषयPhysics, Chemistry & MathsMaths, Aptitude Test & Drawing TestMaths, Aptitude Test, & Planning
प्रश्नों की संख्या75 (25 प्रश्न प्रत्येक विषय से)77100
समय3 घंटे3 घंटे3 घंटे
अधिकतम मार्क्स300400400
परीक्षा का मोडकंप्यूटरकंप्यूटर, पेन पेपर (drawing के लिए)कंप्यूटर

IIT की फीस कितनी है

ज्यादातर छात्र यही खोजते हैं कि IIT कॉलेज की फीस कितनी है। संस्थान हर साल अपनी fee’s structure को अपनी official website पर share करता है।

अगर आम तौर पर बात करें तो IIT में Btech की फीस हर साल करीब 2 से 2.5 लाख यानी चार साल में 8 से 10 लाख होती है.

एससी, एसटी और पीएच छात्रों के लिए IIT कॉलेज की फीस कम है। 2-4 लाख 4 साल की कुल फीस है।

जरूर पढ़ें : इंस्टाग्राम पर वेबसाइट कैसे डालें

Courses Available in IIT

Engineering के सारे Streams मतलब Computer, Mechanical या फिर Civil, IIT में मिल जाते है . इसके साथ IIT में Undergraduate, Post-Graduate और Research इसके बारेमे भी पढ़ाया जाता है .कुछ प्रसिद्ध ENGINEERING शाखाएँ जिन्हें IIT में पढ़ाया जाता है, वे इस प्रकार हैं-

BranchDuration
Aerospace Engineering 4 years
Aeronautical Engineering4 years
Automobile Engineering4 years
Chemical Engineering4 years
Civil Engineering4 years
Computer Science Engineering4 years
Electrical Engineering4 years
Electronics and Communication Engineering4 years
Industrial Engineering4 years
Marine Engineering4 years
Mechanical Engineering4 years
Petroleum Engineering4 years

IIT और एनआईटी के बीच का अंतर

  • अब तक हमने IIT के बारे में देखा है। तो अब हम NIT के बारे में देखेंगे। NIT का फुल फॉर्म National Institute of Technology है
  • IIT में प्रवेश के लिए Jee mains और advance दोनों को पास करना होता है, लेकिन NIT में केवल JEE MAIN करके भी आसानीसे जा सकते है।
  • दोनों संस्थान शिक्षा और प्लेसमेंट में बराबर मानते हैं फिर भी IIT को बेहतर मान जाता हैं
  • सरकार IITs को research papers और projects published के कारण ज्यादा फंड देती है जबकि NITs को कम Fund मिलता है.
  • कुलमिलाकर, IIT, NIT से काफी बेहतर हैं। हालांकि, कई NIT शिक्षण गुणवत्ता के मामले में भी IIT संस्थानों को कड़ी टक्कर देते हैं।

जरूर पढ़ें : ओप्पो किस देश की कंपनी है

IIT JAM क्या है?

  • IIT JAM का फुल फॉर्म Indian institute Of Technology- Joint Admission Test- MSC है ।
  • इस परीक्षा को देने के लिए छात्रों के पास Bachelor’s degree (Graduation) होना आवश्यक है। 
  • इसके जरिए B.Sc जैसे कोर्स करने वाले छात्रों को IIT संस्थानों में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन के लिए एडमिशन मिलता है। 
  • IIT जैम Mtech जैसी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए किया जाता है।

भारत में कुल IIT कॉलेज

भारत में कुल 23 IIT कॉलेज हैं जो हैं:

  1. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
  3. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  4. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  5. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  6. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  7. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी
  8. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
  9. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गांधीनगर
  10. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जोधपुर
  11. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पटना
  12. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद
  13. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, इंदौर
  14. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वाराणसी
  15. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, तिरुपति
  16. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धनबाद
  17. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, रोपड़
  18. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, भिलाई
  19. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, गोवा
  20. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मंडी
  21. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जम्मू
  22. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, पलक्कड़
  23. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, धारवाड़।

जरूर पढ़ें Emoji Meaning Hindi

IIT करने के फायदे

  • IIT सबसे बड़े संस्थानों में से एक है, उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के लिए उनमें उपलब्ध है, यानी ENGINEERING या किसी अन्य courses के लिए सर्वोत्तम संसाधन।
  • इन संस्थानों में बेहतरीन प्रोफेसर पढ़ाते हैं जो अपने क्षेत्र में जाने-माने नाम हैं।
  • IIT के पास देश के सबसे brilliant minds हैं।
  • IIT में पढ़ने वाले छात्रों को आर्थिक मदद के रूप में भी scholarships मिलती है।
  • इंटर्नशिप के लिए दुनिया के नामी विश्वविद्यालयों में जाने का मौका है।
  • पढ़ाई के अलावा extra activities भी भरपूर होती हैं।
  • इसके अलावा सबसे बड़ी बात यह है कि IIT में जाने के बाद लोग आपको जानने लगते हैं और आपका सम्मान बढ़ता है।

जरूर पढ़ें : फोटो एडिट करने वाला एप्प लिस्ट

भारत के कुछ सफल व्यक्तित्व जो IIT में पढ़े हैं

  • Sundar Pichai
  • Manohar Parrikar
  • Arvind Kejriwal
  • Raghu Ram Rajan
  • Chetan bhagat
  • Sachin Bansal

FQA

प्रश्न : 1 IT full form in hindi

IIT का फुल फॉर्म हिंदी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है

प्रश्न 2 : IIT कोर्स की कालावधि क्या है?

IIT में Bachelor of Engineering degree हासिल करने में चार साल लगते हैं। अगर कोई बैचलर यानि dual degree के साथ मास्टर कोर्स करता है तो उसकी कालावधि 5 साल होती है।

प्रश्न 3 : IIT और आईटीआई के बीच का अंतर

IIT Indian Institute of Technology एक graduation level का course  है जबकि ITI एक डिप्लोमा कोर्स  है। आईटीआई 8वीं या 10वीं पास व्यक्ति भी कर सकता है लेकिन IIT नहीं कर सकता।

प्रश्न 4 : भारत में No. 1 IIT कौन सा है?

Top ENGINEERING कॉलेजों 2020 की NIRF Ranking के अनुसार, IIT Madras (Chennai) नंबर 1 पर है भारत में, यहां आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि NIRF Ranking framework के लिए भारत सरकार का संगठन है।

निष्कर्ष –

दोस्तो आज के आर्टिक्ल के अंदर हमने आपके साथ में आईआईटी से जुड़ी सारी जानकारी शेयर की है। अगर आपके पास भी 12th क्लास में Mathematics subjest रहा है तो आप भी बड़ी आसानी से IIT का एक्जाम दे सकते है। आईआईटी करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की अन्य कोई जानकारी चाइए तो आप हमसे कमेंट मेन भी पुछ सकते है।

जरूर पढ़ें : विडमेट डाउनलोड कैसे करते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top