नमस्कार दोस्तो, जब भी हम किसी जॉब के लिए कभी भी ऑनलाइन यां ऑफलाइन अप्लाई करते है। तो सबसे पहले हमसे अपना Resume ही मांगा जाता है। काफी सारे लोगों को ऑनलाइन Resume बनाने में बहुत दिक्कत आती है। इसलिए हम आपको कुछ सबसे बढ़िया Resume Banane Ka Application के बारे में जानकारी देंगे। आप इन रिज्यूम बनाने वाले एप्प से बड़ी आसानी से किसी भी जॉब में अप्लाई करने के लिए Resume बना सकते है।
आप इन रिज्यूम बनाने के एप्प को आंड्रोइड मोबाइल फोन में इन्स्टाल करके इस्तेमाल कर सकते है। इन सभी एप्प में आपको एक फॉर्मेट बना हुआ मिलता है जिसमें आप अपने हिसाब से चेंज करके अपना रिज्यूम तैयार कर सकते है। तो चलिये 5 सबसे बढ़िया आंड्रोइड मोबाइल के लिए रिज्यूम बनाने वाले एप्प की क्या खासियत है।
जरूर पढ़ें : अपने नाम की रिंगटोन बनाने वाले ऐप्स
रिज्यूम बनाने के 5 सबसे शानदार आंड्रोइड एप्प – अपडेट लिस्ट
वैसे तो हमें ऑनलाइन प्ले स्टोर और इंटरनेट पर अनेक रिज्यूम बनाने वाले एप्प देख सकते है। परंतु हम आपको कुछ सबसे खास एप्प के बारे में बताने वाले है।
- Resume Builder App, CV Maker –
- Resume Builder By Nithra –
- Resume PDF Maker –
- Professional Resume Builder –
- Resume Builder – CV Engineer :
Resume Builder App, CV Maker –
10 मिलियन से भी अधिक प्ले स्टोर इन्स्टाल के साथ में रिज्यूम बनाने वाला सबसे बढ़िया एप्प है। इस एप्प के अंदर आपको 100 से भी अधिक रिज्यूम टेम्पलेट्स मिल जाते है। आप इन टेम्पलेट को अपने हिसाब से एडिट करके Resume को तैयार कर सकते है।
आप तैयार Resume को पीडीएफ़ निकाल सकते है और प्रिंट डाउनलोड कर सकते है। इसमें आप अपनी पर्सनल डिटेल्स, एडुकेशन, Experience और स्किल को डालकर रिज्यूम तैयार कर सकते है।
आप टेम्पलेट के प्रीव्यू चेक कर सकते है और उसे फिर डाउनलोड कर सकते है। फोरमेटिंग करने का ऑप्शन मिलता है जहां से आप अपनी फॉर्मेट सेट कर सकते है। इसमें आपको अपना Resume बनाने के स्टेप के बारे में भी डिटेल्स में बताया जाता है।
इसे आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते है। इस एप्प के 10 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड है। इसके अलावा 4.5 स्टार की रेटिंग 3 लाख से अधिक लोगों ने दी है।
जरूर पढ़ें : Best 7+ Photo Par Gana Lagane Wala App
Resume Builder By Nithra –
दूसरे नंबर पर निथरा द्वारा डिवैलप Resume Builder का नाम आता है। इस एप्प के अंदर भी आप अपने प्रॉफेश्नल Resume और CV तैयार कर सकते है। इसमें आप अपनी प्रोफ़ाइल को एक बार तैयार करके उसके बाद अलग अलग रेस्यूम बना सकते है।
इस एप्प में आपको Resume तैयार करने के लिए Contact Information, Skills, Career और Resume किस कलर में तैयार करना है इतना सिलैक्ट करना है। जिसके बाद आपके लिए अलग अलग फॉर्मेट के रेस्यूम तैयार हो जाएंगे जिनहे आप डाउनलोड करके प्रिंट करवा सकते है।
इसे आप प्ले स्टोर से बिलकुल फ्री डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते है। इस एप्प के भी 5 मिलियन प्लस डाउनलोड और 4.4 स्टार की रेटिंग है। यह एप्प 11 एमबी का छोटा सा एप्प है परंतु रेस्यूम बनाने वालों के लिए काफी काम की चीज है।
जरूर पढ़ें : 11+ Photo Colour Karne Wala Apps
Resume PDF Maker –
DailyMobApp के द्वारा डिज़ाइन किया गया यह एप्प Resume बनाने के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अंदर आप Simple Resume बड़ी आसानी से तैयार कर सकते है।
इसके अंदर आप अपने Resume की हैडलाइन, प्रोफ़ाइल फोटो, स्किल्स से जुड़ी सारी जानकारी डालकर इसमें बने फॉर्मेट में सेट करके resume तैयार कर सकते है। आप तैयार किए हुए Resume को Download, PDF और Email भी कर सकते है।
इस एप्प में भी यूजर को प्रोफ़ाइल सिलैक्ट करने, Education Qualification डालने जैसे सारे फीचर एक जगह पर ही मिल जाते है। 1 मिलियन डाउनलोड के साथ में यह Resume Banane Wala App भी काफी ज्यादा पॉपुलर है।
5 एमबी का यह छोटा सा एप्प आपकी resume बहुत बढ़िया तरीके से तैयार कर सकता है। आप इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। इस एप्प को 4.2 स्टार की शानदार रेटिंग मिली हुई है।
जरूर पढ़ें : स्लो मोशन वीडियो बनाने वाला एप
Professional Resume Builder –
Hightech Solution कंपनी ने प्रॉफेश्नल जॉब के लिए रिज्यूम बनाने के लिए इस एप्प को बनाया है। इस एप्प में आप अपनी Dream Job के लिए अपनी पसंद का प्रॉफेश्नल और क्रिएटिव रिज्यूम तैयार कर सकते है।
इस एप्प में आप 5 मिनट में ही अपना शानदार रेस्यूम बना सकते है। इस एप्प के अंदर आपको पहले से बने हुए अलग अलग रेस्यूम के टेम्पलेट मिल जाते है। आप इन टेम्पलेट को बड़ी आसानी से एडिट करके अपना रिज्यूम बना सकते है।
इस एप्प में Resume बनाने के लिए आपको सिर्फ Personal Details, Education, Experience, Skills जैसी जानकारी डालनी है। जिसके बाद आप अपनी पसंद के किसी भी टेम्पलेट को सिलैक्ट करके अपना resume डाउनलोड कर सकते है।
आप चाहे तो अपने Resume के अंदर फोटो लगाकर उसका पीडीएफ़ फ़ाइल भी डाउनलोड कर सकते है। यह एप्प बिलकुल फ्री में आपको Resume Print करने का फीचर देता है।
आप इस 9.9 एमबी के छोटे से रिज्यूम बनाने वाले एप्लिकेशन को गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड कर सकते है। इसके प्ले स्टोर पर 4.7 स्टार रेटिंग और 1 मिलियन से अधिक डाउनलोड है।
Resume Builder – CV Engineer :
इस लिस्ट में अगला पाँचवा सबसे बढ़िया resume बनाने का एप्प Matt Callery का है। इस एप्प का इस्तेमाल 6 लाख से भी ज्यादा यूजर कर रहे है। इस एप्प के अंदर भी आप अपनी बेसिक डिटेल्स, एडुकेशन डिटेल्स, स्किल्स से जुड़ी जानकारी डालकर resume तैयार कर सकते है।
इसमें आपको काफी अलग अलग सिम्पल, क्रिएटिव, प्रॉफेश्नल टेम्पलेट मिल जाते है। इसके साथ में आपको एडिटिंग का ऑप्शन भी मिलता है। आप अपने हिसाब से अपने resume के टेक्स्ट कलर, फॉन्ट साइज़, पेज साइज़ को भी customize कर सकते है।
इस एप्प में आपको डार्क मोड का फीचर भी मिल जाता है। यह एप्प भी फ्री में resume बनाने के एप्प में काफी बढ़िया है। 7 एमबी के इस छोटे से एप्प को आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से फ्री में इन्स्टाल कर सकते है।
इस एप्प को भी प्ले स्टोर पर 4 स्टार की रेटिंग मिली है। साथ ही इस एप्प के 1 मिलियन से भी अधिक डाउनलोड भी है। तो आप भी एक बार इस एप्प को अपना resume बनाने के लिए Try करके देख सकते है।
निष्कर्ष –
तो दोस्तो मैंने अपनी रिसर्च के आधार पर आपको प्ले स्टोर पर मौजूद पाँच सबसे बढ़िया रिज्यूम बनाने वाले एप्प की जानकारी शेयर की है। मैंने आपको इन एप्प के फीचर के बारे में डिटेल्स में बताने की कोशिश की है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से Resume Editer एप्प को इन्स्टाल करके इस्तेमाल कर सकते है।
अगर इसके अलावा भी आपकी नजर में कोई बढ़िया फीचर वाला resume बनाने वाला एप्प है तो आप हमें बता सकते है। किसी भी एप्प में आपको Resume बनाने में आपको दिक्कत आए तो आप हमें कमेंट में जरूर बता दें। आर्टिक्ल पसंद आए तो Social Media पर शेयर जरूर कर दें।
जरूर पढ़ें : 11+ Free Photo Ka Background Change Karne Wala App