Bank account se aadhar link kaise check kare : दोस्तो आधार कार्ड की इंपोर्टेन्स तो हम सभी जानते है। क्योंकि इसका इस्तेमाल आए दिन करते रहते है। लेकिन क्या आपको पता है की आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं? यदि नहीं पता तो आपको यह जरूर चेक करना चाहिए।
यदि आपका आधारकार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है तो आप बहुत सी सरकारी योजनाओ से वंचित रह सकते है। जो केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को दी जाती है। इसलिए सभी बैंक खाताधारको के लिए जरूरी है कि वे बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक करवाएँ।
लेकिन ज़्यादातर लोगो को तो ये भी नहीं पता की उनका आधार कार्ड बैंक खाते में लिंक है या नहीं? इसलिए हमने यह आर्टिकल लिखा है। ताकि सभी घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सके की Aadhar card se bank account link है या नहीं। इसमे हम आपको बैंक अकाउंट से लिंक आधार कार्ड को कैसे देखे की पूरी जानकारी देंगे।
यदि आपको भी नहीं पता की आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है या नहीं तो आप इस लेख को पढ़कर चेक कर सकते है।
आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं? कैसे चेक करें
दोस्तो अब आपको ये तो पता लग ही गया की बैंक खाते से आधार लिंक करना कितना जरूरी है। वैसे अब सभी बैंको ने बैंक खाते से आधार लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। जब भी आप अपना बैंक खाता खुलवाते है तो आपका आधार कार्ड मांगा जाता है।
लेकिन आपका पहले का कोई बैंक अकाउंट है जिसमे आप चेक करना चाहते है की आधार कार्ड लिंक है या नहीं तो आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन चेक कर सकते है।
परंतु इसके लिए जरूरी है की आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। क्योंकि आधार से लिंक नंबर पर OTP आएगा। इसलिए आप पहले ये भी चेक कर लें की आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं? उसके बाद bank account me aadhar link hai ya nahi को आसानी से चेक कर सकते है।
यह भी पढ़े- आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक करना सीखें
बैंक अकाउंट से आधार लिंक कैसे चेक करे
Bank Account se aadhar card link : इसे चेक करने के लिए आपको नीचे बताए आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे।
- सबसे पहले आपको UIDAI की ओफिशियल वैबसाइट को गूगल पर सर्च करना है। डाइरैक्ट वैबसाइट पर जाने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते है।
- UIDAI की आधिकारिक वैबसाइट पर जाने के बाद आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे। नीचे स्क्रोल करने पर आपको Aadhar Services का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करके आगे बढ़ना है।

- अब नैक्सट पेज में भी कई ऑप्शन मिलेगे। नीचे स्क्रोल करके जाने पर आपको Aadhar Linking Status का ऑप्शन दिखाई देगा। अब आपको इसमे दिये Check Aadhar/Bank Linking Status पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा। Aadhar number बैंक से लिंक है या नहीं को चेक करने के लिए आपको दिये स्थान में अपने 12 अंको के आधार नंबर को दर्ज करना है।

- इसके बाद नीचे दिये Security Captcha को दिये स्थान में एंटर करना है।
- Captcha एंटर करने के बाद send otp पर क्लिक करना है।
- अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को दर्ज करके आगे बढ़े।
- इसके बाद अगले पेज में aadhar link to bank account status को दिखा दिया जाएगा।
तो फ्रेंड्स इस तरह आप ऊपर बताए इन आसान से स्टेप को फॉलो करके बड़ी आसानी से Bank account se aadhar card link hai ya nahi को ऑनलाइन चेक कर सकते है।
यह भी पढ़े- ऑनलाइन फोटो बेचकर पैसे कैसे कमाएं
निष्कर्ष
दोस्तो आज के इस लेख Bank account se aadhar link kaise check kare में हमने आपको बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक है या नहीं? को चेक करना सिखाया है। हमने बेहद आसान भाषा में bank account se link aadhar को चेक करने का तरीका बताया है। आशा है की आपको जानकारी समझ आ गयी होगी।
यदि जानकारी पसंद आयी हो तो कमेंट करके अपना रिवियू जरूर दें। साथ ही इस महत्वपूर्ण जानकारी को सोश्ल मीडिया पर जरूर शेयर करें। क्योंकि यह सभी बैंक खाता धारको के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है।
धन्यवाद